फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में फ्रेंडशिप वीक की धूम, जीतें आकर्षक गिफ्ट

बरेली। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में 26 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक फ्रेंडशिप वीक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दोस्ती को खास बनाने के लिए मॉल में कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें भाग लेकर प्रतिभागी आकर्षक गिफ्ट और ब्रांड वाउचर जीत सकेंगे।
26 से 31 जुलाई तक फ्रेंडशिप फ्रेम और फ्रेंडशिप हंट चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। वहीं 1 और 2 अगस्त को फ्रेंडशिप सेल्फी बूथ पर दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर उसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर फीनिक्स बरेली को टैग करना होगा। चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ सेल्फियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
अभियान के तहत प्रतिभागियों को टाइमज़ोन, पीवीआर, हॉपिन्स, स्नैपिफाई, वाव मोमो, नायका, प्यूमा और मामाअर्थ सहित कई लोकप्रिय ब्रांड्स की ओर से आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।
फीनिक्स मिल्स लिमिटेड के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फ्रेंडशिप वीक का उद्देश्य लोगों को अपने दोस्तों के साथ यादगार पल बिताने और खुशियां साझा करने का अवसर देना है। उन्होंने बरेलीवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
Advertisement……





