State NewsUttar Pradesh

गुणवत्ता और विश्वास के साझेदार बने इलेक्ट्रिशियन, केई इंडस्ट्रीज़ ने किया सम्मान

लखनऊ। भारत की अग्रणी वायर एवं केबल निर्माता कंपनी केई इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिशियन प्रोत्साहन योजना “जोड़े दिलों के तार 2.0” के अंतर्गत लखनऊ शाखा के क्वालिफायर इलेक्ट्रिशियनों के सम्मान में कम्फर्ट होटल विस्टा, गोल्फ सिटी में भव्य सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिशियनों एवं कंपनी के अधिकारियों ने सहभागिता की।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इलेक्ट्रिशियनों को वाशिंग मशीन, स्मार्टफोन, गैस स्टोव, ड्रिल मशीन सहित कई आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्टेट हेड संजय राय, रिटेल हेड सुनील चौधरी एवं ब्रांच हेड नीरज श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रिशियन साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि केई इंडस्ट्रीज़ की सफलता में इलेक्ट्रिशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कंपनी की विकास यात्रा, उच्च गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता तथा ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने में इलेक्ट्रिशियन समुदाय के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से दिनेश शुक्ला, रौनक सिंह, रजत श्रीवास्तव, प्रिंसजीत सिंह, विजय गोंड, अमित शुक्ला, अंकुर कपूर एवं दीपक कुमार सहित कंपनी मुख्यालय से आए कई वरिष्ठ सेल्स ऑफिसर्स भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के दौरान उपस्थित इलेक्ट्रिशियनों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे उनके कार्य के प्रति सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button