उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची में पाई गई त्रुटियों के संबंध में लगभग 19 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी की है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिन मतदाताओं के रिकॉर्ड में त्रुटियां या आवश्यक संशोधन पाए गए हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजे जाएंगे। इसके बाद संबंधित मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है। अधिकारियों ने सभी संबंधित मतदाताओं से समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।
Advertisement….





