उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) में कथित वित्तीय अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) को जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार के अनुसार, जांच में मंदिर प्रबंधन से जुड़े कुछ मामलों में वित्तीय गड़बड़ियों और दान राशि के प्रबंधन में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। इसी के आधार पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने धार्मिक संस्थानों में पारदर्शिता बनाए रखने और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसी मामले में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और विशेष जांच एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और दोषियों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Advertisement……





