State NewsUttar Pradesh

सौतेले बच्चे से मारपीट का वायरल वीडियो: राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान

बरेली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति अपने सौतेले बच्चे के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है, का राज्य महिला आयोग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।

राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए तत्काल थाना प्रभारी प्रेमनगर से दूरभाष पर संपर्क किया और आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की पूरी रिपोर्ट भी तलब की।

इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन विभाग को बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

पुष्पा पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

महिला आयोग की इस त्वरित कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button