State NewsUttar Pradesh

‘भारत टॉक’ कार्यक्रम में शहर की संस्कृति, इतिहास और साहित्य पर हुई सार्थक चर्चा

विवेक प्रभाकर के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए अनेक प्रबुद्धजन, इतिहास, साहित्य और समाज से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

लखनऊ। शहर की सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और समाज से जुड़े विविध विषयों पर केंद्रित ‘भारत टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विवेक प्रभाकर के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां शहर के अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार, इतिहासकार, शिक्षाविद् एवं पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भारत टॉक के आयोजक एवं संस्थापक विवेक सत्य मित्रम ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट, यूनिवर्सल बुकसेलर के संस्थापक चंद्र प्रकाश, वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी, नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ संपादक सुधीर मिश्रा, एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, प्रसिद्ध दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लखनऊ की ऐतिहासिक धरोहर, साहित्यिक परंपरा और सामाजिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित अतिथियों ने ‘भारत टॉक’ को संवाद, विचार-विमर्श और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताते हुए इसकी सराहना की।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button