‘भारत टॉक्स लखनऊ 1.0’ में शहर की अनकही कहानियों को मिली नई आवाज़

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया वक्ताओं का सम्मान, शहर की विरासत और संस्कृति पर हुई सार्थक चर्चा
लखनऊ। शहर की संस्कृति, इतिहास और अनकही कहानियों को नई पहचान देने के उद्देश्य से आयोजित ‘भारत टॉक्स लखनऊ 1.0’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मंच पर वक्ताओं ने लगभग 12 मिनट के सत्र में लखनऊ के अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़ी अपनी भावनाएं, अनुभव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम में सहभागिता करना सभी वक्ताओं के लिए एक यादगार अनुभव रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने वक्ताओं को सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम के संस्थापक पूजा प्रियंवदा एवं विवेक सत्य मित्रम की अवधारणा और सफल आयोजन की भी सभी ने प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘भारत टॉक्स’ जैसे मंच शहरों की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सोच और अनकही कहानियों को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों को ‘भारत टॉक्स’ को देश के अन्य शहरों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement….




