State NewsUttar Pradesh

फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में ‘अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट’ समर फेस्टिवल का सफल समापन

बरेली, 22 जून। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में 1 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित “अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट” समर फेस्टिवल का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष आयोजन ने बच्चों और परिवारों को प्राचीन इजिप्ट की रहस्यमयी संस्कृति, कला और इतिहास से रूबरू कराने के साथ-साथ मनोरंजन और सीख का अनूठा अनुभव प्रदान किया।

तीन सप्ताह तक चले इस फेस्टिवल में बच्चों के लिए इजिप्ट थीम पर आधारित अनेक रचनात्मक और रोचक डीआईवाई (DIY) गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें इजिप्शियन नेक पीसेज, हेडगियर्स, ग्लोइंग जार्स, इजिप्शियन कैट ममी पेन स्टैंड्स, पेपर स्क्रॉल आर्ट, 3-डी पिरामिड क्राफ्ट, डेजर्ट इन जार, इजिप्शियन कैनवास आर्ट, सेक्रेड इजिप्शियन की-चेन, टी-शर्ट पेंटिंग और इजिप्शियन ट्रेजर चेस्ट जैसी गतिविधियां प्रमुख रहीं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। फेस्टिवल के दौरान पूरे मॉल को आकर्षक इजिप्शियन थीम में सजाया गया, जिसने आगंतुकों को प्राचीन इजिप्ट की दुनिया का अनुभव कराया।

कार्यक्रम में आने वाले विजिटर्स के लिए आकर्षक उपहार और विशेष वाउचर्स भी उपलब्ध कराए गए, जिससे बच्चों और परिवारों का उत्साह और बढ़ गया। पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में परिवारों ने भाग लेकर गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाया।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स यूनाइटेड हमेशा ऐसे आयोजनों का प्रयास करता है जो बच्चों और परिवारों को मनोरंजन के साथ कुछ नया सीखने का अवसर भी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “अनकवर द सीक्रेट्स ऑफ इजिप्ट” का उद्देश्य बच्चों को रोमांच, रचनात्मकता और रहस्यों की दुनिया से परिचित कराना था, जिसमें उन्हें नई चीजें सीखने और अपनी कल्पनाशक्ति को विकसित करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि फीनिक्स यूनाइटेड की कोशिश इस समर सीजन को परिवारों के लिए यादगार बनाना था और आयोजन को मिले उत्साहपूर्ण प्रतिसाद से यह उद्देश्य सफल रहा।

इस भव्य समर फेस्टिवल को टाइमजोन, स्नैपिफाई और हॉप्पिन कैंडी टॉय जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का सहयोग प्राप्त हुआ। फीनिक्स यूनाइटेड बरेली का यह आयोजन इस वर्ष शहर के बच्चों और परिवारों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Advertisement….

Related Articles

Back to top button