Exhibition

64वां बुटीक एंड वेडिंग एक्सपो: फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के लिए सुनहरा अवसर

लखनऊ। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी “बुटीक एंड वेडिंग एक्सपो” के 64वें संस्करण का आयोजन 18 एवं 19 जुलाई 2026 (शनिवार-रविवार) को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में किया जाएगा। वर्ष 2003 से आयोजित हो रहा यह एक्सपो प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित फैशन, लाइफस्टाइल एवं ज्वेलरी आयोजनों में शामिल है।

आयोजकों के अनुसार यह फेस्टिवल स्पेशल एडिशन होगा, जिसमें फैशन और शॉपिंग के शौकीनों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहने की संभावना है। प्रदर्शनी में डिजाइनर वियर, एथनिक वियर, साड़ियां, सूट, कुट्योर, ज्वेलरी, बैग्स, फुटवियर तथा फैशन एक्सेसरीज से जुड़े ब्रांड्स और उद्यमियों को अपने नवीनतम कलेक्शन प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

एक्सपो के माध्यम से प्रतिभागी अपने उत्पादों को हजारों ग्राहकों तक पहुंचाने, नए खरीदारों से जुड़ने तथा त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि स्टॉल बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है तथा सीमित स्टॉल उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रदर्शक एवं उद्यमी शीघ्र संपर्क कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

स्टॉल बुकिंग एवं जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 9839215277
📞 7905619030

Advertisement….

Related Articles

Back to top button