लखनऊ व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष बनने पर जताया आभार

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल में पहली बार उपाध्यक्ष पद का दायित्व मिलने पर नव-निर्वाचित उपाध्यक्ष ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। इस अवसर पर उन्होंने लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन श्री राजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा तथा वरिष्ठ महामंत्री श्री पवन मनोचा का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।
Advertisement….





