लखनऊ में पहली बार गूंजेगी बाबर मुदासिर की आवाज, सूफी नाइट का होगा भव्य आयोजन

लखनऊ, 6 जून। संगीत प्रेमियों के लिए एक खास शाम लेकर आ रहे हैं मशहूर सूफी गायक और संगीतकार बाबर मुदासिर। पहली बार लखनऊ में आयोजित होने जा रही उनकी लाइव सूफी नाइट का आयोजन शनिवार, 6 जून को शाम 7 बजे से दयाल गेटवे, किसान बाजार, विभूति खंड, गोमती नगर में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह केवल एक संगीत कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और यादगार संगीतमय अनुभव होगा, जहां बाबर मुदासिर अपनी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
कश्मीर से देशभर में बनाई पहचान
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा निवासी मुदासिर हसन डार, जिन्हें संगीत जगत में बाबर मुदासिर के नाम से जाना जाता है, एक प्रसिद्ध गायक, रैपर और संगीतकार हैं। उन्होंने अपनी अनूठी गायकी, भावपूर्ण गीतों और सामाजिक संदेशों से देशभर में विशेष पहचान बनाई है।
इन लोकप्रिय गीतों की होगी प्रस्तुति
कार्यक्रम में बाबर मुदासिर अपने चर्चित गीतों जैसे “सूना-सूना है जहां”, “उनके अंदाज़-ए-करम”, “दिल पे ज़ख्म खाते हैं”, “क़तरा-क़तरा” और “मेरा यार ऐसी इश्क का दर्द” समेत कई अन्य लोकप्रिय प्रस्तुतियां देंगे।
तीन घंटे तक चलेगा कार्यक्रम
करीब तीन घंटे तक चलने वाले इस संगीत समारोह में सूफी संगीत, मधुर धुनों और भावनात्मक गीतों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
दर्शकों में उत्साह
कार्यक्रम को लेकर शहर के युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन से पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रुचि दर्ज कराई है और टिकटों की मांग लगातार बढ़ रही है।
एक शाम, एक आवाज और यादगार संगीत अनुभव के लिए लखनऊ तैयार है।
Advertisement….





