Delhi - NCRState News

खाद्य प्रसंस्करण और जलवायु चुनौतियों पर IACC आयोजित करेगा एग्रो समिट

नई दिल्ली, 3 जून। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स – नॉर्थ इंडिया काउंसिल (IACC-NIC) द्वारा 5 जून 2026 को “Transforming the Food Processing Sector through Innovation and Climate Resilience Initiatives: Road Ahead” विषय पर चौथे एग्रो समिट 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह वर्चुअल कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व IACC-NIC के रीजनल प्रेसिडेंट एवं S&A Law Offices के काउंसिल मनोज के. सिंह तथा IACC-NIC की एग्रो एवं फूड प्रोसेसिंग कमेटी के चेयरमैन एवं Frick India Limited के प्रबंध निदेशक जसमोहन सिंह के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

समिट के उद्घाटन सत्र में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सचिव डॉ. सुधांशु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमेरिकी दूतावास की Animal and Plant Health Inspection Service की अटैची डॉ. कैथरीन फीडलर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।

इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रमुख सत्रों में सहयोगी क्षेत्रों में संभावनाओं का विस्तार, उच्च मूल्य वाली बागवानी को विकास के नए आयाम के रूप में स्थापित करना, भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती तथा नीति, निवेश और प्रौद्योगिकी के भविष्य पर चर्चा शामिल होगी।

IACC-NIC ने कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात, निवेश एवं नीति निर्माण से जुड़े सभी हितधारकों, उद्योग प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को इस वर्चुअल समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

Advertisement…..

Related Articles

Back to top button