KGMU दवा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, विभागाध्यक्ष हटाए गए

लखनऊ, 3 जून। राजधानी स्थित KGMU में सामने आए कथित दवा घोटाले के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया है। इसके साथ ही मामले में संलिप्त पाए गए तीन संविदाकर्मियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान दवाओं की खरीद और वितरण प्रक्रिया में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कदम उठाए हैं।KGMU प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दवा घोटाले का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा संस्थान की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं, प्रशासन पारदर्शिता बनाए रखने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कह रहा है।
Advertisement…..





