State NewsUttar Pradesh

ईंधन बचत का संदेश: इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम पहुंचे महापौर डॉ. उमेश गौतम

बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इलेक्ट्रिक कार से नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि देशसेवा का प्रयास है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की ईंधन बचत की अपील से प्रेरित होकर उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन अपनाया है।

महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें रोजाना शहर में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुननी पड़ती हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहन के उपयोग से पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम की एस्कॉर्ट ड्यूटी में भी अब इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग शुरू कर दिया गया है।

डॉ. गौतम ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजल-पेट्रोल के खर्च में कटौती करने तथा जनरेटर के सीमित उपयोग के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी से ईंधन बचत को अपनी आदत बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक रहने की अपील की।

Related Articles

Back to top button