EducationExhibitionState NewsUttar Pradesh

लखनऊ में लगेगा सबसे बड़ा एजुकेशन फेयर, छात्रों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन का सुनहरा अवसर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में छात्रों के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से “Lucknow Ka Biggest Education Fair” का आयोजन किया जा रहा है। यह एजुकेशन फेयर 15 मई 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होटल लाइनएज, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित होगा।

इस एजुकेशन फेयर का आयोजन Hitech Services & Solutions द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्रों को देश की 20 से अधिक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही छात्रों को नि:शुल्क करियर काउंसलिंग, स्कॉलरशिप गाइडेंस एवं एडमिशन सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार यह फेयर उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगा, जो उच्च शिक्षा एवं अपने करियर को लेकर सही मार्गदर्शन की तलाश में हैं। एक ही स्थान पर छात्रों एवं अभिभावकों को विभिन्न कोर्स, कॉलेज और करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक छात्रों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण:
तिथि: 15 मई 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक
स्थान: होटल लाइनएज, गोमती नगर, लखनऊ।

Related Articles

Back to top button