सीएमएस में आईएससी-आईसीएसई टॉपर्स का इंटरव्यू आज, प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे

City Montessori School (सीएमएस) के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। Council for the Indian School Certificate Examinations द्वारा आयोजित आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे घोषित किए जा रहे हैं।
परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, सीएमएस के टॉप करने वाले छात्र आज ही दोपहर 12:00 बजे
सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन कैम्पस ऑडिटोरियम में एकत्रित होंगे।
इस दौरान वे अपनी सफलता के अनुभव साझा करेंगे और मीडिया से बातचीत करेंगे।
कार्यक्रम के तहत टॉपर्स के इंटरव्यू एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि छात्रों से बातचीत कर सकेंगे और उनकी सफलता की कहानी जान सकेंगे।आयोजकों ने सभी मीडिया संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने संवाददाता एवं फोटोग्राफर/कैमरामैन को इस कार्यक्रम की कवरेज के लिए भेजें, ताकि छात्रों की इस उपलब्धि को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके।


