एमएपीएस में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, छात्र परिषद ने ली शपथ

नेतृत्व और अनुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोती नगर शाखा में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन बड़े उत्साह और गर्व के साथ किया गया। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय समिति के प्रतिष्ठित सदस्यों और अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह के दौरान नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को प्रिंसिपल सुश्री रुचि पुरी द्वारा उनके पदों की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय के रूप में इस्मीत सिंह (कक्षा XII-A) और हेड गर्ल के रूप में माहिवा पांडेय (कक्षा XII-A) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

हाउस कैप्टन के रूप में नालंदा हाउस से आर्यन शुक्ला, अग्रोहा हाउस से भूमिका सेन, विश्वभारती हाउस से अभिग्यान मिश्रा तथा गुरुकुल हाउस से अंश पांडेय को चयनित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों ने निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली है। उन्हें उनके आधिकारिक बैज प्रदान किए गए, जो उनके प्रति विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम में मंत्री सुधीर एस हलवासिया ने अपने संबोधन में कहा कि यह इन्वेस्टिचर सेरेमनी नेतृत्व की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक है और यहां का हर छात्र देश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतिनिधि है।
मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया गया।

विद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष देशराज अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र जिंदल, संयुक्त मंत्री अमित अग्रवाल, नामित पार्षद रूप चंद्र अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




