State NewsUttar Pradesh

बालागंज में K Fitness जिम का भव्य उद्घाटन, प्रीमियम फिटनेस की नई शुरुआत

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सुविधाओं के साथ युवाओं में दिखा खासा उत्साह


लखनऊ के बालागंज क्षेत्र में फिटनेस की दुनिया में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब कैंपबेल रोड स्थित ग्रैंड पैलेस (बिस्मिल्लाह लॉन के पास) में K Fitness जिम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं और फिटनेस प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भव्यता और बढ़ गई।

उद्घाटन समारोह के दौरान जिम के ओनर मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि K Fitness का उद्देश्य केवल जिम की सुविधा देना नहीं, बल्कि लोगों को एक प्रीमियम फिटनेस एक्सपीरियंस प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यहां फिटनेस को एक लाइफस्टाइल के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और हर सदस्य को इंटरनेशनल स्तर का माहौल और लक्ज़री वर्कआउट अनुभव मिलेगा।

यह आधुनिक फिटनेस सेंटर अत्याधुनिक इंपोर्टेड मशीनों, विशाल और आकर्षक वर्कआउट फ्लोर, एडवांस कार्डियो और स्ट्रेंथ ज़ोन, डेडिकेटेड जुम्बा स्टूडियो तथा प्रशिक्षित और सर्टिफाइड ट्रेनर्स की टीम से सुसज्जित है। जिम में हाइजीन, सुरक्षा और पर्सनल गाइडेंस पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे सदस्य अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल कर सकें।

मोहम्मद मोहसिन ने आगे बताया कि आने वाले समय में K Fitness में ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम्स, पर्सनल ट्रेनिंग पैकेज, ग्रुप एक्टिविटीज और अन्य प्रीमियम सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे सदस्यों को एक ही स्थान पर संपूर्ण फिटनेस समाधान मिल सके।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए K Fitness को बालागंज क्षेत्र के लिए एक गेम-चेंजर बताया और विश्वास जताया कि यह जिम स्थानीय लोगों के फिटनेस स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button