CORPORATE

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा इतिहास, एक साल में 5 गीगावॉट क्षमता जोड़ने का रिकॉर्ड

अहमदाबाद, देश की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy Limited (एजीईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 5 गीगावॉट से अधिक (5,051 मेगावॉट) की नई ऊर्जा क्षमता जोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही कंपनी का कुल ऑपरेशनल पोर्टफोलियो बढ़कर 19.3 गीगावॉट तक पहुंच गया है। यह उपलब्धि चीन को छोड़कर दुनिया में किसी भी कंपनी द्वारा एक वर्ष में किया गया सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड विस्तार मानी जा रही है।

कंपनी द्वारा जोड़ी गई इस नई क्षमता में 3.4 गीगावॉट सोलर, 0.7 गीगावॉट विंड और 1 गीगावॉट विंड-सोलर हाइब्रिड ऊर्जा शामिल है। अनुमान के अनुसार, इससे हर साल करीब 10 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जबकि कुल 19.3 गीगावॉट का पोर्टफोलियो मिलकर लगभग 36 मिलियन टन कार्बन उत्सर्जन को ऑफसेट करेगा।

इस विस्तार का बड़ा हिस्सा गुजरात के Khavda Renewable Energy Park में विकसित हो रहे दुनिया के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट में स्थापित किया गया है। 538 वर्ग किलोमीटर में फैले इस विशाल प्रोजेक्ट में वर्ष 2029 तक 30 गीगावॉट क्षमता स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 9.4 गीगावॉट क्षमता स्थापित की जा चुकी है।

एजीईएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Sagar Adani ने कहा कि 5 गीगावॉट से अधिक क्षमता जोड़ना भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे देश को लो-कार्बन इकोनॉमी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने खावड़ा में 1,376 मेगावॉट-घंटे की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) क्षमता भी शुरू की है, जो दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन इंस्टॉलेशन्स में शामिल है। इसके अलावा, प्रोजेक्ट में एडवांस बाइफेशियल सोलर मॉड्यूल्स, सोलर ट्रैकर्स और 5.2 मेगावॉट के अत्याधुनिक विंड टर्बाइन्स का उपयोग किया जा रहा है, जिससे ऊर्जा उत्पादन की दक्षता बढ़ाई जा सके।

पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए Adani Green Energy Limited को 2025 में एनर्जी इंटेलिजेंस द्वारा जारी ग्लोबल टॉप 100 ग्रीन यूटिलिटीज सूची में पहला स्थान मिला है, जबकि एनएसई सस्टेनेबिलिटी रेटिंग्स ने लगातार दूसरे वर्ष कंपनी को पावर सेक्टर का शीर्ष सस्टेनेबिलिटी परफॉर्मर घोषित किया है।

फोटो कैप्शन: गुजरात के खावड़ा में विकसित हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट।

Related Articles

Back to top button