डीडी फ्री डिश पर अनमोल सिनेमा 2 की एंट्री, अब चैनल नंबर 5 पर मिलेगा मनोरंजन

मुंबई, अप्रैल 2026।
देशभर के दर्शकों के लिए मनोरंजन को और सुलभ बनाते हुए अनमोल सिनेमा 2 अब DD Free Dish के चैनल नंबर 5 पर उपलब्ध हो गया है। इस पहल के साथ चैनल ने करोड़ों दर्शकों तक अपनी पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
तेजी भरी दिनचर्या के बीच दर्शकों को सुकून और मनोरंजन देने के उद्देश्य से अनमोल सिनेमा 2 लगातार बेहतर कंटेंट पेश कर रहा है। यह हिंदी मूवी चैनल खास तौर पर युवाओं सहित व्यापक दर्शक वर्ग के लिए नई और अलग फिल्मों का आकर्षक संग्रह लेकर आता है, जिससे दर्शकों के साथ इसका जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।
चैनल नंबर 5 पर उपलब्धता को एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे अब दर्शकों के लिए अनमोल सिनेमा 2 तक पहुंच पहले से कहीं अधिक आसान हो गई है। दर्शक बिना किसी बाधा के अपने पसंदीदा कार्यक्रमों और फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
चैनल का उद्देश्य है कि वह दर्शकों के और करीब आए और उनके दैनिक मनोरंजन का अभिन्न हिस्सा बने। अब दर्शक अनमोल सिनेमा 2 को डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर देखकर निरंतर मनोरंजन का आनंद उठा सकते हैं।




