State NewsUttar Pradesh

समाज सेवी एवं उद्यमी निहाल सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

बरेली, 4 अप्रैल। जनपद के प्रमुख समाज सेवी एवं उद्यमी निहाल सिंह का जन्मदिन क्षेत्र के उन्नतशील किसानों द्वारा बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जिले के लगभग 30 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

कार्यक्रमों में शामिल होने से पूर्व निहाल सिंह ने रामगंगा स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ व चना खिलाकर सेवा की। इसके बाद रामगंगा तिराहे पर बंदरों को चना खिलाया और वहां स्थित लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।इसके उपरांत उन्नतशील किसानों एवं समर्थकों द्वारा मझगवां ब्लॉक, अलीगंज, राजपुर कलां, भजनई, खटेटा, गुलड़िया मंदिर सहित कई स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

विभिन्न स्थानों पर जलाभिषेक, माल्यार्पण और सम्मान समारोह आयोजित किए गए।आंवला क्षेत्र में सम्राट अशोक, रानी अवंतीबाई लोधी एवं महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके अलावा पिपरिया, लभारी, कठौती, आलमपुर कोट, रामनगर, मऊचंद्रपुर, रेवती मोड़, कंधरपुर मोड़, किशनपुर चौराहा, कसूमरा बाजार, मनौना, रायपुर मोड़, नूरपुर, भीमपुर मोड़, पुरैना मंदिर, रामनगला चौराहा, भमौरा, देवचरा आदि स्थानों पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अंत में बरेली पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा निहाल सिंह का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।राहुल शर्मा, मनोज श्रोतिये, प्रेम लोधी, अंकुर सिंह, मनोज मौर्य, अर्जुन सिंह, सुभाष चंद्रा, प्रेरित भारद्वाज, महिपाल सिंह, अशोक लोधी, वीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button