Education

स्कूल चलो अभियान से शिक्षा के प्रति बढ़ी जागरूकता

6 वर्ष के बच्चों के नामांकन पर दिया गया विशेष जोर

बदायूं। जनपद में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समग्र विकास संस्थान द्वारा 01 अप्रैल 2026 को “स्कूल चलो अभियान” के तहत एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विकास खंड उझानी, उसावां एवं जगत में संचालित बाल गतिविधि केंद्रों एवं डीएलसी के माध्यम से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 6 वर्ष पूर्ण आयु वर्ग के बच्चों का अधिक से अधिक विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करना तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान लोगों को बच्चों की नियमित शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

संस्थान के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को आवश्यक बताया। साथ ही, समुदाय को “स्कूल चलो अभियान” से जोड़ते हुए अधिकाधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने के साथ ही समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय से जुड़ सकें।

Related Articles

Back to top button