Page 3

बरेली में 12 मार्च को ‘इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन’, समर फैशन और लाइफस्टाइल का मिलेगा शानदार संगम

बरेली। शहर के फैशन और लाइफस्टाइल प्रेमियों के लिए एक खास अवसर आने जा रहा है। 12 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक Hotel Swarn Towers में ‘इन्फिनिटी लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन’ का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में शहरवासियों को लेटेस्ट समर फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स एक ही स्थान पर देखने और खरीदने का अवसर मिलेगा।

आयोजन में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रतिष्ठित ब्रांड और डिजाइनर अपने नवीनतम कलेक्शन के साथ भाग लेंगे। इस एग्ज़ीबिशन में Richa’s Collection, Jewer Shala by Chandra Jewellers तथा Glam Look by Rinkzzzz (Hair, Nail & Makeup) जैसे प्रमुख ब्रांड पार्टनर के रूप में शामिल होंगे, जो कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएंगे।

आयोजकों के अनुसार इस एग्ज़ीबिशन का उद्देश्य बरेली के लोगों को एक ही मंच पर फैशन, ज्वेलरी, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स से रूबरू कराना है। यहां आगंतुकों को समर सीज़न के लिए लेटेस्ट कलेक्शन देखने के साथ-साथ खरीदारी का भी शानदार अनुभव मिलेगा।

शहर के फैशन प्रेमियों, महिलाओं और युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। कार्यक्रम की आयोजक ज्योति और रिया ने बरेली और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस एग्ज़ीबिशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button