लखनऊ का सबसे बड़ा होली उत्सव ‘रंगिस्तान 2026’ 28 फरवरी से

ड्रीम वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क में रंग, संगीत और मस्ती का महाकुंभ
लखनऊ, 25 फरवरी। राजधानी में होली के अवसर पर ‘लखनऊ’स बिगेस्ट होली बैश – रंगिस्तान 2026’ का भव्य आयोजन 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन Dream World Amusement Park में किया जाएगा। इस मेगा इवेंट का संचालन Eventwalebhaiya द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार ‘रंगिस्तान 2026’ को लखनऊ का सबसे बड़ा होली बैश बताया जा रहा है, जहां ऑर्गेनिक एवं स्किन-फ्रेंडली रंगों के साथ सुरक्षित और पारिवारिक माहौल में होली का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड और ईडीएम संगीत पर लाइव डीजे परफॉर्मेंस, नॉन-स्टॉप म्यूजिक, तथा ग्रुप और फ्रीस्टाइल डांस के लिए विशेष डांस ज़ोन की व्यवस्था की गई है।
आकर्षण के रूप में सभी प्रतिभागियों के लिए फ्री ठंडाई वितरण, विभिन्न फूड और रिफ्रेशमेंट स्टॉल्स, मजेदार खेल और इंटरएक्टिव फेस्टिव गतिविधियां भी आयोजित होंगी। आयोजकों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और समुचित इवेंट समन्वय की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा किया है, जिससे परिवार और युवाओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
टिकट केवल ऑनलाइन ई-टिकट के माध्यम से उपलब्ध होंगे। प्रवेश के लिए प्रतिभागियों को अपना ई-टिकट स्कैन कराना होगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि एक बार बुक किए गए टिकट नॉन-रिफंडेबल और नॉन-ट्रांसफरेबल होंगे। किसी भी परिस्थिति में नो-शो, विलंबित प्रवेश या आंशिक उपस्थिति पर रिफंड नहीं दिया जाएगा। यदि कार्यक्रम आयोजकों द्वारा रद्द या स्थगित किया जाता है, तो रिफंड संबंधित प्लेटफॉर्म की गाइडलाइंस के अनुसार ही प्रक्रिया में लाया जाएगा।
युवाओं और संगीत प्रेमियों के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और आयोजकों को बड़ी संख्या में सहभागिता की उम्मीद है।




