डीएम बरेली का बोर्ड परीक्षा केंद्र पर औचक निरीक्षण

डीएम ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
बरेली। जिलाधिकारी ने सोमवार को ग्राम्य विकास इण्टर कॉलेज, ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, जनपद बरेली में संचालित बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।




