सोने में फिर आई तेजी, चांदी अब भी सस्ती, क्या 2 लाख से नीचे जाएगा भाव? यहां देखें ताजा भाव

नई दिल्ली Gold And Silver Price Today Live Updates: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. बजट के बाद भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बनी सहमति के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हुए थे. वहीं 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,326 रुपये की गिरावट के साथ 1.51 लाख/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि करीब 26 हजार रुपये की गिरावट के साथ मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2.42 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. आज एक बार फिर सबकी नजरें गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर बनी हुई हैं.
सोने-चांदी की बढ़ती-घटती कीमतों पर न केवल निवेशकों की नजर है, बल्कि शादी-ब्याह के सीजन के बीच आम खरीदार भी उहापोह में हैं. सोने-चांदी के दाम घटने-बढ़ने से लेकर, MCX से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक इसकी कीमतों पर लाइव अपडेट और साथ ही उतार-चढ़ाव के कारणों और आगे की चाल पर एक्सपर्ट्स के कमेंट आपको यहां इस लाइव ब्लॉग में मिलेंगे. बने रहिए हमारे साथ, दिनभर.




