महाजन लॉन में डांडिया की धूम, बागवान सोसाइटी ने किया आयोजन

नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के स्टेडियम रोड स्थित महाजन लॉन में जय दुर्गा डांडिया समिति एवं बागवान समिति द्वारा केवल महिलाओं के लिए विशेष डांडिया उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
ज्ञात हो कि जय दुर्गा डांडिया समिति ने वर्ष 2017 में रेनु प्रिया महाजन एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से पहली बार यह आयोजन शुरू किया था, तब से यह सिलसिला निरंतर जारी है।
आयोजिका रेनु प्रिया महाजन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी गवर्नर सीए राजन विरघार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

रेनु प्रिया महाजन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर देवी दुर्गा की भक्ति में डांडिया नृत्य का आनंद प्रदान करना है।
कार्यक्रम का आकर्षण मशहूर डीजे, रंगीन लाइट्स, महिलाओं के रंग-बिरंगे वस्त्र एवं गरबा नृत्य रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने गरबा नृत्य और डांडिया की धुनों पर खूब थिरककर उत्सव की रौनक बढ़ाई।
इसे और रोचक बनाने के लिए डांडिया क्वीन, बेस्ट परफॉर्मेंस गरबा नृत्य व लकी ड्रा जैसे खेल भी आयोजित किए गए।
प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डांडिया क्वीन का खिताब ऋतु शर्मा ने जीता, वहीं अन्य विजेताओं में समी जायसवाल प्रमुख रहीं।


जिन महिलाओं का व्रत था, उनके लिए विशेष खान-पान स्टॉल लगाए गए, जिनकी व्यवस्था पूरे कार्यक्रम के दौरान सुचारु रूप से चलती रही।
आयोजन में रेनु प्रिया महाजन, रिचा टंडन, शोभा गंगवार, संदीप टंडन, संजय चावला, अतिन मेहरा, आशीष सक्सेना सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के अंत में रिचा टंडन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
बागवान समिति पिछले एक दशक से सीनियर सिटीजन्स की सेवा में कार्यरत है। संस्था द्वारा नियमित रूप से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं प्रति सप्ताह भोजन वितरण की व्यवस्था की जाती है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601