सिटी के नन्हें सितारे बने रेडियो सिटी फैशन फिएस्टा के सुपरस्टार

रेडियो सिटी द्वारा आयोजित किड्स फैशन फिएस्टा 2025 का आयोजन रविवार को शालीमार गेटवे मॉल, आलमबाग में बेहद भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम में 4 से 12 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लेकर रैंप वॉक, रचनात्मक प्रस्तुतियों और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज़ में दर्शकों का दिल जीत लिया।
फैशन फिएस्टा को तीन अलग-अलग राउंड्स में विभाजित किया गया—फैंसी ड्रेस, इंडियन अटायर, और वेस्टर्न आउटफिट—जहां प्रतिभागी बच्चों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति कौशल का बेमिसाल प्रदर्शन किया।
फैंसी ड्रेस राउंड:
इस राउंड में बच्चों ने सुपरहीरो, पौराणिक पात्रों, बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के रूप में रंग-बिरंगे और जीवंत रूप में प्रस्तुति दी। विजेताओं की सूची:
- प्रथम स्थान: अमाहीरा
- द्वितीय स्थान: सम्रेंद्र
- तृतीय स्थान: अमोघ
इंडियन अटायर राउंड:
पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजे बच्चों ने गरिमापूर्ण रैंप वॉक के जरिए भारतीय सांस्कृतिक विविधता को बखूबी दर्शाया। विजेता रहे:
- प्रथम स्थान: सायेशा
- द्वितीय स्थान: आरना
- तृतीय स्थान: रिदिमा
वेस्टर्न आउटफिट राउंड:
इस राउंड में बच्चों ने आधुनिक पोशाकों में आत्मविश्वास, फैशन सेंस और संवाद क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। जजों द्वारा की गई संवाद प्रक्रिया में बच्चों की सोच और अभिव्यक्ति को सराहा गया। विजेता रहे:
- प्रथम स्थान: इशानी
- द्वितीय स्थान: धैर्यराज
- तृतीय स्थान: प्रणिषा
ओवरऑल विनर:
तीनों राउंड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर क्रिस्टल को ओवरऑल विनर घोषित किया गया, जिन्होंने अपने हुनर और आत्मविश्वास से दर्शकों और जजों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन रेडियो सिटी की लोकप्रिय आरजे राशि, करिश्मा और मयंक ने उत्साहपूर्ण अंदाज़ में किया, जिससे पूरे आयोजन में लगातार जोश और ऊर्जा बनी रही।
इस अवसर पर रेडियो सिटी की वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) इति कपूर, प्रोग्रामिंग हेड प्रतीक मेहरा, आरजे विक्रम शर्मा, श्वेता, पुष्कर, सेल्स टीम से अचल कृष्णा, राहुल सेठी, विकास, डीवा, तान्या, विद्या, फातिमा, सिंधुजा, एडमिन टीम से संजीव मिश्रा, और मार्केटिंग टीम से प्रकृति भूषल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
दर्शकों की भारी उपस्थिति और उनकी जोशीली तालियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। रेडियो सिटी की यह पहल बच्चों के आत्मविकास और मंचीय प्रस्तुति कौशल को निखारने की दिशा में एक प्रेरणादायक प्रयास साबित हुई।
रेडियो सिटी परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों, दर्शकों, टीम सदस्यों और मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601