GovernmentUttar Pradesh

पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह श्रद्धेय स्व० कल्याण सिंह जी की जयंती पर पुष्पांजली कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

उत्तर प्रदेश के पशुधन,दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री धर्मपाल सिंह आज यहां नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित श्रद्धेय स्व० कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली/माल्यार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री धर्मपाल सिंह ने श्रद्धेय स्व० कल्याण सिंह जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उनको नमन किया।

इस अवसर पर श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म के उत्थान और जन सेवा को समर्पित किया। उन्होंने भारतीय राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता एवं सुशासन का समावेश किया। पशुधन मंत्री ने  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल ’पद्म विभूषण’ परम श्रद्धेय कल्याण सिंह ’बाबूजी’ की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा को समर्पित सादगी से भरा श्रद्धेय कल्याण सिंह जी का जीवन हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरक एवं मार्गदर्शक है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान अतुलनीय हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button