विभिन्न जनपदों के कुल 19 लघु सेतुओं के निर्माण कार्य हेतु रू0 33 करोड़ 69 लाख 20 हजार स्वीकृत

उ0प्र0 सरकार द्वारा राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के कुल 19 नये लघु सेतुओं के निर्माण हेतु रू0 33 करोड़ 69 लाख 20 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुये वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु रू0 26 करोड़ 95 लाख 36 हजार की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। इन 19 कार्यों में जनपद चन्दौली के 04, उन्नाव व मैनपुरी के 02-02, जौनपुर, सीतापुर, महाराजगंज, ललितपुर, कानपुर देहात, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, बागपत तथा मेरठ के 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिये गये हैं कि कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ली जाय। साथ ही शासनादेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि नियमानुसार समस्त आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लीयरेन्स सक्षम स्तर से प्राप्त करने के उपरान्त ही कार्य प्रारम्भ किया जाय।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601