PoliticsUttar Pradesh

जनपद संभल में उ0प्र0 सरकार की लापरवाही

लखनऊ, जनपद संभल में उ0प्र0 सरकार की लापरवाही, अक्षमता और बदनियती से हिंसा भड़क उठी जिसमें पांच युवाओं की पुलिस द्वारा फायरिंग में मौत हो गई। एक तरफ सरकार अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असफल रही और दूसरी तरफ तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस नेताओं को मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने जाने से रोकने का हर आलोकतांत्रिक हथकंडा अपना रही है।

जनपद संभल में हुई हिंसा के दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग में 5 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों से मिलने तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से संभल जा रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव माननीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी-सांसद सहित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक लिया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री अविनाश पाण्डेय जी के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा कैंडल मार्च किया गया। इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम के संयुक्त नेतृत्व में संभल हिंसा के मृतकों की आत्मा की शांति एवं घटना में पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने तथा सरकार में बैठे लोगों को सद्बुद्धि हेतु कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से कैंडल मार्च करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी जी की कांग्रेस मुख्यालय के बाहर स्थित प्रतिमा पर पहुंचकर प्रार्थना की गई।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री राजबहादुर, राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान, श्री रमेश मिश्रा डॉ0 जियाराम वर्मा, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, ओंकारनाथ सिंह, आशुतोष मिश्रा, नीरज तिवारी, विकास श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, अजय वर्मा, अमरनाथ अग्रवाल, योगेश्वर सिंह, शाहनवाज मंगल आजमी, अंशू त्रिपाठी, के0डी0 शुक्ला, मारूफ खान, अयाज खान, किरण शर्मा, जमाल खान, संजय सिंह, संजय गिरी, राधेश्याम त्रिपाठी, डॉ अरविंद बहादुर सिंह, तनवीर फातिमा, फखरूल इस्लाम, एड0 आर0बी0 सिंह, अफताब मोहसिन, एड0 मनीष जायसवाल, अमन यादव, शबाब रज़ा, अभिनव तिवारी, बाकर मेंहदी, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button