HaryanaPolitics

जनपद संभल में हुई हिंसा तथा पुलिस द्वारा फायरिंग में 4 लोगों की मौत 

जनपद संभल में हुई हिंसा तथा पुलिस द्वारा फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उक्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा हाथ में काली पट्टी बांधकर मौन विरोध दर्ज कराया गया है।

इसी क्रम में आज राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी तथा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर हाथ पर काली पट्टी बांधकर मौन रहकर विरोध प्रदर्शित किया गया।

धरना समाप्त होने के उपरांत उपस्थित मीडियाजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की एवं घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने कहा कि जनपद संभल का यह विवाद योगी सरकार के पक्षपाती, तानाशाही और नफरती चेहरे को उजागर करता है। जल्दबाजी में बिना सभी पक्षों को सुने की गई असंवेदनशील कार्यवाही ना सिर्फ माहौल को खराब किया अपितु कई लोगों की मृत्यु का भी कारण बना।

श्री अजय राय ने कहा कि योगी सरकार सिर्फ और सिर्फ हिन्दू-मुसलमान कर सत्ता में बने रहना चाहती है और सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट कर देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठकर भेदभाव, अत्याचार और फूट डालने का प्रयास करना ना मानवीय है और ना ही संवैधानिक, दुर्भाग्य यह है कि बटेंगे तो कटेंगे जैसी घृणित और नफरती सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने पूरे समाज में एक गहरी दरार डालने का काम किया है।

श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि उक्त घटनाक्रम की संपूर्ण जांच होई कोर्ट के किसी सिटिंग जज से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

आज मौन धरना कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, प्रदेश महासचिव मुकेश सिंह चौहान, अरशद खुर्शीद, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, मेजर राणा शिवम सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, मोहम्मद शमीम खान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अनस रहमान, संजय दीक्षित, ललन कुमार, रमेश मिश्रा, संजय सिंह, मनोज तिवारी, रूद्र दमन सिंह, प्रभाकर मिश्रा, के0डी0 शुक्ला, हनीफ खान, शाहिद अली, अजय वर्मा, किश्वर जहां, आर्यन मिश्रा, फखरूल इस्लाम, एडवोकेट अभय सिंह अप्पी, अमन यादव, आकिल हुसैन शीजू, जमाल खान, आर0 पी0 त्रिपाठी, राण सुधांशु शर्मा, विनोद राय, ओम प्रकाश मिश्रा, अजय सिंह, हसन अब्बास, डॉ0 इमरान, अयूब सिद्दीकी, मो0 वासिफ, आदर्श लोधी, इशरत अली, मनीष लोधी, मोहम्मद नोमान रामचन्द्र राम, रईस अहमद, सुरेश पाल, राजेन्द्र पाण्डेय, आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button