GovernmentUttar Pradesh

परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं को तकनीकी के माध्यम से फेसलेस बनाए जाने हेतु तेजी से कार्य 

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की जनता को दी जाने वाली परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं को तकनीकी के माध्यम से फेसलेस बनाए जाने हेतु तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की विभिन्न 58 सेवाओं को फेसलेश करने हेतु सभी प्रकार कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें। विभाग की वर्तमान में 16 सेवाएं फेसलेस सुविधा युक्त हैं अन्य सेवाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही फेसलेस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती तकनीकी के दृष्टिगत विभाग द्वारा संचालित सभी आवश्यक सेवाओं को फेसलेस बनाए जाने हेतु एनआईसी की सहायता से तेजी से कार्य करें।


परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री आज यहां परिवहन निगम के सभागार में परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में बिना एचएसआरपी की कोई भी वाहन संचालित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जाए। फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव परिवहन श्री एल वेंकटेश्वर लू, सलाहकार मुख्यमंत्री श्री के वी राजू, परिवहन आयुक्त श्री चंद्रभूषण सिंह, एम डी परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button