SocialUttar Pradesh

भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद 

आजाद भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शिक्षाविद मौलाना अबुल कलाम आजाद की 137वीं जयंती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन श्री दिनेश कुमार सिंह जी ने मौलाना आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मौलाना आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह जी ने कहा कि आजाद भारत व स्वतंत्रता संग्राम में मौलाना आजाद के बहुमूल्य योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उनका एक-एक कदम देश को आजाद कराने व राष्ट्र के निर्माण को समर्पित था। हम सभी लोगों को उनके समर्पण, बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, रविन्द्र पटेल, नावेद नकवी, अन्नू सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button