GovernmentSocial

नगर निकायों हेतु 1200 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर नगर निकायों हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में माह अक्टूबर, 2024 के लिए 1200 करोड़ रुपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। स्वीकृत धनराशि में नगर निगमों हेतु 540 करोड़ रुपए, नगर पालिकाओं, नगर पालिका परिषदों हेतु 420 करोड़ रुपए तथा नगर पंचायतों हेतु 240 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि धनराशि का नगर निगमो, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के मध्य आवंटन पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार किया जाएगा। यदि किसी निकाय का समायोजन अथवा कटौती की धनराशि शेष है तो संबंधित निकाय को मिलने वाली उसके हिस्से की धनराशि में से समायोजन अथवा कटौती किए जाने के उपरांत ही अवशेष धनराशि संबंधित निकाय को आवंटित किया जाए। नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश व निदेशक स्थानीय निकाय द्वारा स्वीकृत व आवंटित की गई धनराशि के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button