हरियाणा में ₹2,534 करोड़ की 712 पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं को मंजूरी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यभर में पेयजल, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 712 विकास परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर ₹2,534.39 करोड़ की लागत आएगी।
सरकार के अनुसार, इन परियोजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा, साथ ही सीवरेज और जल निकासी व्यवस्था को भी आधुनिक एवं प्रभावी बनाया जाएगा। इससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और जलभराव जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
राज्य सरकार का कहना है कि यह निर्णय प्रदेश के शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
Advertisement….





