Religious

25 जून का 2021 का राशिफल:- जानिए क्या कहते है आज आपकी राशि के सितारे…..

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 25 जून का राशिफल।

25 जून का राशिफल-

मेष- आज आपको शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा और उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। इस वजह से आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। आज कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नुकसान हो सकता है।

वृषभ- आज भाग्यवश कोई काम बन सकता है। लेकिन किसी वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है और निर्णय लेने की क्षमता के कारण आप उस परेशानी से उबर जाएंगे। प्रेम में मिठास है और ऑफिस में काम ज्यादा होगा।

मिथुन- आज निर्णय लेने की क्षमता बढ़ गई है और चोट-चपेट लग सकती है। इसी के साथ आप धार्मिक बने रहेंगे। आज प्रेम में खटास आ सकती है और ऑफिस में सभी आपके काम में हाथ बटाएंगे।

कर्क- आज भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी सम्भव है और आपके जीवनसाथी के साथ अच्छी स्थिति रहेगी। आज कुल मिलाकर ठीक कहा जाएगा और साझेदारी में कठिनाई आ सकती है

सिंह- आज आप ऊर्जावान बने रहेंगे और वाणी कठोर दिख रही है। नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।आज शासन सत्ता पक्ष से खराब समय है। भावुकता पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या- आज आपके लिए अच्छी बात है कि आने खुद पर नियंत्रण रखा है। आज आप चीजों को निकाल ले जाएंगे और बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला- आज शुक्र और बुध के लग्न में आ जाने के कारण सौम्यता बढ़ गई है और सुकुमारता और सकारात्मकता आ गई है। आज आपको संतान पक्ष से किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक- आज आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे और जो करना चाहते हैं शुरुआत कर दें अच्छी स्थिति रहेगी। आज आपकी अक्रामकता का स्तर बढ़ा रहेगा।

धनु- आज आपको भाग्यवश कोई समस्या नहीं होगी और अक्रामकता का स्तर बढ़ा हुआ है। आज प्रेम में सब बेहतरीन है। घर में हलचल हो सकती है और आपकी बहस भी बढ़ सकती है।

मकर- आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलेगा और आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आज कुल मिलाकर सही चल रहा है और पहले की नकारात्मक घटनाएं याद आएंगी।

कुंभ- आज सकारात्मक निर्णय लेंगे। बेकार के पचड़ों में पड़े रहेंगे। आज जो नहीं होने वाला है उसे सोचकर परेशान रहेंगे। आपके घर में कोई बड़ी मुसीबत भी आ सकती है।  

मीन- आज आपका कद बढ़ रहा है और आप जीवन में तरक्की कर रहे हैं। आज अज्ञात भय सताएगा। आज चिढ़चिढ़ापन आपमें कूट-कूटकर भर गया है और आपके गृहकलह के संकेत हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services