Religious

1अक्टूबर राशिफल :इन राशि वालों का होगा फायदा,मिलेंगे अच्छे प्रस्ताव

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष 
आज का दिन अपने व्यवसाय की कुछ विशेष व्यवस्था करने में व्यतीत होगा। यदि आज आप किसी की बातों की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करेंगे, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। सांसारिक दृष्टिकोण भी आज कुछ बदल सकता है, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज सीमित मात्रा में धन लाभ होगा, जिससे वह अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातक आज सावधानी पूर्वक कार्य करें, जिससे उनके सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने का सोचा है, तो बहुत सावधानी से करें। सायंकाल का समय आज किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको वाहन की खरीदारी से संबंधित कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में आप सोच सकते हैं। जिसके कारण व्यस्तता अधिक रहेगी, इस कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसकी वजह से आपकी माता जी नाराज हो सकती हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। संतान के द्वारा किए गए कार्यों से आज आपकी सराहना होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन 
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, जिसके कारण आपको व्यर्थ की चिंताएं भी लगी रहेगी। आज आपको संतान के विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से यदि कोई वादविवाद चल रहा था, तो वो भी आज समाप्त होगा।

कर्क 
आज का दिन आपके लिए तुम मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यदि आपका कोई कानून संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती हैं। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने की लिस्ट बनाएंगे और उन्हें पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

सिंह 
आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आज आपको अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेनी पड़े, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से लें। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में किसी विशेष सहयोग की आवश्यकता होगी। व्यवसाय में यदि आज आप किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको अपने किसी दूर के परिजन से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या 
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा, उन्हें रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी सहयोगी से भी बहस बाजी में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति में बाधा बन सकते हैं। आज यदि आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह पूरी होगी। 

तुला
आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा, जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, आज उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि आपका बहनों से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन बहुत सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक होगे।

वृश्चिक 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके मन में कोई आइडिया आए तो अपने व्यापार में आगे बढ़ाएंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आपको यह अपने किसी भी साझेदार से शेयर नहीं करना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज यदि आपके मन में कोई आइडिया आए तो अपने व्यापार में आगे बढ़ाएंगे, तभी वह आपको भरपूर लाभ देगा, लेकिन आपको यह अपने किसी भी साझेदार से शेयर नहीं करना होगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो साथी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

मकर 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको पिताजी के सहयोग से उन्नति के मार्ग प्रशस्त देखेंगे, जिन पर आप अमल करेंगे और आप उनका लाभ उठाएंगे। यदि आपकी कोई पुरानी देनदारी चल रही है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे और कर्ज से मुक्त होंगे। आज आप अपने व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को भी लागू कर सकते हैं,जो आपको भरपूर लाभ देंगी संतान के किसी कार्य से आज आपको निराशा हो सकती है। आज आपको नौकरी में अपने अधिकारियों के कोप का भाजन भी बनना पड़ सकता है।

कुंभ
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज लोग आपकी सराहना करते हुए नजर आएंगे और आप भी किसी दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आपको यह समझना होगा कि वह मदद सीमित हो, लोग उसका उसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्य क्षेत्र में आज आपको कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं, जिसके कारण आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। सायं काल का समय आज आप दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन 
आज का दिन आपका कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य हिस्सा लेंगे और प्रसन्न नजर आएंगे। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तो में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढी दिखेगी, जिसमे आप कुछ धन भी व्यय  करेंगे। धन लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना होगा। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने सहयोगियो  का साथ मिलेगा।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services