Sports

स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ मुकाबले में जड़ा तिहरा शतक

मुंबई और असम के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में स्टार सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने मैच के पहले दिन दोहरा शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी और आज मैच के दूसरे दिन उन्होंने तिहरा शतक जड़ दिया है। पृथ्वी ने 326 गेंदों में 300 रन पूरे किए। शॉ अपनी पारी में 34 चौके और दो छक्के लगा चुके हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह शॉ का पहला तिहरा शतक था। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 था। शॉ ये उपलब्धि हासिल करने वाले मुंबई के आठवें बल्लेबाज बने। 240 के अपने पहले दिन के स्कोर से आगे बढ़ते हुए शॉ ने मैच के दूसरे दिन सुबह के सत्र में तिहरा शतक पूरा किया।

असम के खिलाफ मुकाबले से पहले टूर्नामेंट में शॉ का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं जा रहा था। मुंबई के लिए उन्होंने सात पारियों में केवल 160 रन बनाए थे। 23 वर्षीय ने अपने 41 मैचों के प्रथम श्रेणी करियर में 12 शतकों और 15 अर्धशतकों के साथ 3300 से अधिक रन बनाए हैं।

पृथ्वी शॉ ने जुलाई 2021 के बाद से इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। पांच टेस्ट मैचों की 9 पारियों में शॉ ने 42.38 की औसत और 86.04 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। शॉ के खाते में एक शतक भी दर्ज है, जबकि दो अर्धशतक भी वह ठोक चुके हैं। शॉ ने पहले विकेट के लिए मुशीर खान के साथ मिलकर 123 रनों की साझेदारी कर मुंबई को दमदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद उन्होंने अजिक्य रहाणे के साथ मिलकर मुंबई को 500 के पार पहुंचा दिया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी 200 गेंद खेलकर शतक पूरा कर लिया है। पृथ्वी शॉ और रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 413 गेंदों में 307 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services