Government

सीएम बीएस येदियुरप्पा ने दिया संकेत, पूरे सूबे में लगाए गए लॉकडाउन को 12 मई से आगे बढ़ाए जाने की है संभावना

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पूरे सूबे में लगाए गए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध को 12 मई से आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह बेंगलुरु के गांधी नगर में एक मंदिर में प्रेस वालों से कहा, “हम अधिकारियों के साथ इस पर विचार कर रहे हैं। कठोर कार्रवाई करना अपरिहार्य हो गया है।” उन्होंने कहा कि आज और कल की बैठकों में इस पर फैसला हो जाएगा कि क्या कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना लॉकडाउन के कारण कर्नाटक में भी इसके विस्तार की संभावना बढ़ गई है। कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49,058 नए केस दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही अब तक संक्रमित हुए लोगों की तादाद बढ़कर 17,90,104 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 328 मरीजों की मौत के बाद राज्य में इस संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की तादाद बढ़कर 17,212 हो गई है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में ही संक्रमण के 23,706 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 139 मरीजों ने दम तोड़ दिया। विभाग के अनुसार, कर्नाटक में 5,17,075 मरीज एक्टिव केस हैं। सूबे में आज 18,943 लोग रिकवर हुए और अब तक 12,55,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में गुरुवार 1,64,441 सैम्पल्स की जांच की गई। अब तक 2.65 करोड़ सैम्पल्स की जांच हो चुकी है। 

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services