Tour & Travel

सिक्किम जा रहे है धूमने तो इन 4 जगहों पर जरूर जाये, हर किसी के लिए है कुछ न कुछ खास

भारत में हर साल काफी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से आए पर्यटकों के अलावा विदेशों से भी काफी पर्यटक हर साल भारत पहुंचते हैं और यहां से कई अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। भारत में वैसे तो कई जगह ऐसी हैं, जहां लोगों को जाना काफी पसंद आता है। इसमें उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक की कई खूबसूरत जगह शामिल हैं।

लेकिन क्या आप कभी सिक्किम गए हैं? शायद आपका जवाब न में हो, तो यहां आपको बता दें कि अगर आप सच में घूमने का शौक रखते हैं तो फिर आपको एक बार तो सिक्किम जरूर जाना चाहिए। यहां की खूबसूरती, यहां हिमालय में ट्रैकिंग करना, प्राकृतिक स्थलों पर घूमना आदि। हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। तो चलिए हम आपको यहां कि कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप घूमने के लिए अपने दोस्तों संग जा सकते हैं।

बुद्ध पार्क
बुद्ध पार्क दक्षिण सिक्किम में स्थित है, जो पर्यटकों को काफी लुभाता है। यहां पार्क में भगवान बुद्ध की 130 फीट ऊंची एक प्रतिमा लगी हुई है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। गौतम बुद्ध की 2550वी जयंती के मौके पर इसको यहां बनाया गया था।

त्सोंगमो झील
त्सोंगमो झील समुद्र तल से लगभग 12 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है, जो काफी आकर्षक है। ये झील अंडाकार आकृति में है। जहां एक तरफ इस झील की औसत गहराई 50 फीट, तो वहीं ये झील लगभग एक किलोमीटर लंबी है। यहां आप अपनी याद के लिए तस्वीरें क्लिक करवा सकते हैं।

लाचुंग
सिक्किम जाकर आप लाचुंग की सैर भी कर सकते हैं। यहां आपको गांव  देखने को मिलेंगे और बर्फ से ढकी पहाड़ियों की चोटियां आपका दिल जीत लेंगी। यहां आप मैगलन्स एप्पल वैली इन भी जा सकते हैं और यहां जाकर आप तिब्बती खाने का स्वाद ले सकते हैं। लाचुंग में आप हस्तकला का लुत्फ उठा सकते हैं और यहां आप मठ यानी मॉनेस्ट्री भी जा सकते हैं।

गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक बेहद ही खूबसूरत है। यहां आप रुमटेक मॉनेस्ट्री जा सकते हैं, ताशी व्यू पॉइंट जाकर सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा अपनी आंखों से देख सकते हैं। अगर आप मोमोज खाने के शौकीन हैं, तो ये जगह आपके लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि यहां आपको कई तरह के मोमोज खाने को मिल जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Event Services