Religious

सावन माह में इन 3 राशियों वालोँ पर भोले बाबा की रहेगी कृपा

सावन का महीना भोले बाबा को समर्पित होता है। इस महीने में भोले बाबा का पूजन किया जाए तो उनकी विशेष कृपा बरसती है और वह भक्त की हर मनोकामना को पूरा करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सावन के महीने में ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर भोले बाबा मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं।

मेष – मेष राशि पहली राशि है जिस पर भोले बाबा पूरे महीने मेहरबान रहते वाले हैं। इस राशि के लोग भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होते है। भोले बाबा की शुभ दृष्टि हमेशा इस राशि पर रहती है। आपको बता दें कि मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। केवल यही नहीं बल्कि इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। 

मकर- इस राशि के स्वामी शनि देव हैं। कहा जाता है मकर राशि के लोगों पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर संकट आता है तो उस समय भगवान शिव उन्हें कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए। क्योंकि इस महीने में शिव भगवान इस राशिवालों पर बड़े मेहराब होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी होती है।

कुंभ – कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस पर शनिदेव के साथ भोले बाबा भी मेहरबान रहते हैं। कहा जाता है सावन के महीने में कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए क्योंकि इससे उनके सारे काम बन जाते हैं। जी दरअसल कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ॐ नम: शिवाय का जाप शुभ फल देने वाला माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
Event Services