Food & DrinksLife Style

सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से सेहत को मिलते है ये कई बड़े फायदे-

मौसंबी या मौसमी का फल एक बेहद रसीला और स्वादिष्ट होता है। इसे अंग्रेजी में स्वीट लाइम के नाम से भी जाना जाता है। मौसंबी के खट्टे-मीठे स्वाद की वजह से  लोग इसे खाना पसंद करते हैं। वहीं, बहुत से लोग इसका जूस पीना भी पसंद करते हैं। मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मौसंबी के जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी6, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्‍फोरस और मैग्‍नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। मौसंबी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आप धूप में बैठकर इसके जूस का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रमण से बचाव होता है। इसको पीने से जुकाम ठीक होता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। रोजाना मौसंबी का जूस पीने से कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने के फायदे

सर्दियों में मौसंबी जूस पीने के फायदे  –

इम्यूनिटी बढ़ाए

सर्दियों में मौसंबी जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास मौसंबी जूस पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसको पीने से संक्रमण और मौसमी बीमारियों से भी बचाव होता है। 

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे 

मौसंबी जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। दरअसल, मौसंबी में भरपूर मात्रा में फाइबर और फ्लेवनॉइड्स गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। मौसंबी जूस का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसको पीने से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। 

दिल को रखे हेल्दी 

सर्दियों में मौसंबी का जूस पीने से दिल को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। मौसंबी में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। मौसंबी का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन करे कंट्रोल

सर्दियों में मौसंबी का जूस पने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। इसको पीने से शरीर से टॉक्सिंस  बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में एक गिलास मौसंबी का जूस शामिल कर सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद 

मौसंबी जूस का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद हैं। मौसंबी के जूस में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो आंखों के इंफेक्शन से बचाव में मदद करते हैं। इसको पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और कैटरेक्ट होने का रिस्क कम हो जाता है। 

सर्दियों में मौसंबी का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

Related Articles

Back to top button
Event Services