Food & DrinksHealth

सर्दियों में खजूर खाने से दूर होंगी ये 5 बीमारियां, जानें एक दिन में कितने खजूर खा सकते हैं?

सर्दियों के मौसम में अक्सर ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। बादाम, काजू और अखरोट के अलावा खजूर का सेवन भी सर्दियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है। खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए यह ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है। कई लोग खजूर को सीधे तौर पर खाना पसंद करते हैं, तो कई लोग गर्म दूध के साथ इसका सेवन करते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर गर्म रहता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है। दरअसल, खजूर में प्रोटीन, जिंक, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। सर्दियों में रोज 4-5 खाकर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सर्दियों में खजूर खाने के फायदों के बारे में।

सर्दी-जुकाम से राहत दिलाए

सर्दियों में खजूर का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो संक्रमण से बचाव करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करे 

खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। अगर सर्दियों में आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर सर्दियों में आपका बीपी बढ़ जाता है, तो आपको रोजाना 4 खजूर का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया से बचाव

खजूर का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर हो सकती है। दरअसल, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है। साथ ही, यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि डायबिटीज के मरीजों के लिए खजूर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, इसलिए यह डायबिटीज में लाभकारी होता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व डायबिटीज की समस्या में फायदा पहुंचाते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services