सर्दियों के मौसम में जरुर पिएं हेल्दी पालक का सूप, फायदे जानकार हो जाएंगे हैरान ..
सर्दियों के मौसम में कई लोगों को चाय पीने की बहुत आदत होती है। वे पूरे दिन कम से कम 6-7 कप चाय पी लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए सही नहीं है। चीनी वाली चाय पीने से मोटापा तेजी से बढ़ता है। खासकर पेट की चर्बी बढ़ने लग जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप ठंड के मौसम में चाय की जगह सूप भी सकते हैं। घर पर बनाएं सूप बहुत हेल्दी होते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं पालक का सूप।
पालक का सूप बनाने के लिए सामग्री-
पालक
काला नमक
काली मिर्च पाउडर
घी
हरा धनिया
हींग
जीरा
लाल मिर्च
लहसुन अदरक पेस्ट
पालक का सूप बनाने को विधि-
पालक का सूप बनाने के लिए आपको पालक को धोकर साफ कर लेना है। अब इसे उबाल लें। पालक के पत्तों को उबालने के बाद इसे अच्छी तरह से पीस लें। अब उबले हुए मिक्सचर को एक पतीले पानी में डाल दें। इस पानी को अच्छी तरह से गरम होने दें। इसके बाद गैस से उतार लें। अब आपको इस सूप में तड़का लगाना है। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालें। इसमें हींग, जीरा और लाल मिर्च डाल दें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छी तरह से तड़का लें। आपको याद रहना है कि गैस की आंच मीडियम ही रहे। अब इसमें उबला हुआ पालक वाला पानी इसमें डाल दें। एक उबाल आने के बाद हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और काला नमक डालकर सर्व करें। इस सूप को चाय की तलब लगने पर पिया जा सकता है।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।