Tour & Travel

समर वेकेशन के लिए सबसे बेस्ट हैं दक्षिण भारत की ये खास जगहें…

गर्मियों के दिनों में अगर आप घूमने के बारे में सोच रहे हैं और ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आप वेकेशन के लिए दक्षिण भारत भी जा सकते हैं। जी हाँ, क्योंकि यहाँ जाकर आपको जो आनंद आएगा वह कही नहीं आएगा। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहाँ आप गर्मी के दिनों में जाकर अच्छा समय बिता सकते हैं। जी दरअसल यहां कई खूबसूरत बीच है और ये समर वेकेशन के लिए एकदम परफेक्ट हैं। जी हाँ और अगर आपको समुद्र तट पर घूमने का शौक है तो आपको इन बीच पर जरूर जाना चाहिए। 

कोच्चि – ये दक्षिण भारत का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। जी हाँ और आप यहां अकेले या अपने परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कोच्चि में आप चेराई बीच, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च और मट्टनचेरी पैलेस जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहाँ जाने के बाद आपको एक अलग ही आनंद की अनुभूति होगी।

चेन्नई का इलियट बीच – चेन्नई का इलियट बीच बहुत ही खूबसूरत और लोकप्रिय है। जी हाँ और यहाँ जाकर आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। जी दरअसल ये चेन्नई से लगभग 14 किमी की दूरी पर है। आप यहां इस बीच के पास स्थित कई मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। यहाँ जाकर आपकी ट्रिप यादगार बन सकती है।

काला पत्थर बीच – ये बीच अंडमान निकोबार में है और ये अंडमान निकोबार का बहुत ही मशहूर बीच है। जी हाँ और आप यहां प्राकृतिक के सुंदर नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह हनीमून के लिए भी एकदम परफेक्ट है।

रामकृष्ण बीच – अगर आपको बीच पर जाना बहुत पसंद है तो ये जगह आपके लिए बेस्ट है। जी दरअसल विशाखापट्टनम का रामकृष्ण बीच बहुत ही खूबसूरत है आप यहां सनसेट के सुंदर नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इसके पास स्थित कई मंदिर में भी घूमने जा सकते हैं। यहाँ जाने वाले लोगों का यहाँ से लौटकर आने का मन नहीं होता।

Related Articles

Back to top button
Event Services