Uttar Pradesh

सपा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर शिवपाल सिंह यादव ने दी प्रतिक्रिया देते हुए कही ये बात ..

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी में कद बढ़ने के बाद चाचा शिवपाल यादव ने कहा कि वह हमेशा संगठन के आदमी रहे हैं। पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह उसे पूरी तन्मयता से निभाएंगे। हमारा एक लक्ष्य भाजपा को हराना है। शिवपाल सिंह ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। हम लोग सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

दरअसल, शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। मैनपुरी उपचुनाव के बाद से ही शिवपाल यादव को सपा में अहम जिम्मेदारी मिलने की बातें कही जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल यादव लगातार यूपी में दौरे भी कर रहे थे। 

उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव बरकरार हैं। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे।  राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें शिवपाल और स्वामी प्रसाद के अलावा मोहम्मद आजम खान,लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि को शामिल किया गया है। ज्यादातर नाम पिछड़ी जाति के नेताओं के हैं। बसपा और भाजपा से आए सभी बड़े नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। 

Related Articles

Back to top button
Event Services