Jyotish

वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt की तरफ से भारत में दो शानदार स्मार्ट वॉच हुए लॉन्च, जानें कीमत और ऑफर्स 

Fire Boltt TALK 2 and TALK PRO Launch: वियरेबल ब्रांड Fire-Boltt की तरफ से भारत में दो शानदार स्मार्ट वॉच को लॉन्च किया गया है। यह स्मार्ट वॉच हैं – Fire-Boltt Talk 2 और Fire-Boltt Talk Pro. इन दोनों स्मार्ट वॉच में इन्हैंस कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं। दोनों स्मार्ट वॉच Fire-Bolt TALK 2 और Fire-Bolt Talk Pro को राउंडेड डायल डिजाइन में पेश किया गया है, जो कि मौजूदा वक्त में इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Fire-Boltt Talk 2 की कीमत 2,499 रुपये है। जबकि Fire-Boltt Talk Pro स्मार्ट वॉच 2,999 रुपये में आएगी।

Fire-Boltt TALK PRO

Fire-Boltt Talk 2 मेटल केस और मल्टीपल वॉच फेस के साथ आती है। इसमें 240*240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.28 इंच राउंडेड डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही फोन ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें डायरेक्ट कॉलिंग, सिंक कॉन्टैक्ट्स और कॉल हिस्ट्री के लिए क्विक एक्सेस डायल पैड जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल के लिए वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है। इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं, जबकि SPO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, मेडिटेटिव ब्रीदिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, फीचर्स मिलते हैं। स्मार्ट वॉच IP68 वाटर प्रूफ सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्ट वॉच में सेडेंटरी रिमाइंडर, वेदर अपडेट्स, कैमरा कंट्रोल, ड्रिंक वाटर रिमाइंडर, फीमेल हेल्थ केयर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Fire-Boltt TALK PRO

Fire-Boltt TALK PRO स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ एनेबल्ड कॉलिंग फीचर दिया गया है। इसमें इनबिल्ड स्पीकर, माइक और अन्य कॉलिंग फीचर्स दिए गए हैं। Fire-Boltt TALK PRO स्मार्ट वॉच में 1.32 इंच फुल टच एचडी राउंड डिस्प्ले दी गई है। इसमें एचडी राउंड डिस्प्ले के साथ 360*360 पिक्सल रेजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा। वॉच 60 स्पोर्ट मोड और 24×7 पर्सनल हेल्थ असिस्टेंट सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें SPO2 मॉनिटरिंग, हर्ट रेट ट्रैकिंग, मेडिटेटिव ब्रीथिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वॉच IP 68 वाटर रजिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services