Entertainment

वरुण धवन के बेहद करीबी ड्राइवर मनोज साहू का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन,शूटिंग छोड़ पहुंचे अस्पताल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पर मंगलवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके बेहद करीबी ड्राइवर मनोज साहू का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वरुण उस वक्त महबूब स्टूडियो में शूट कर रहे थे। मनोज को नजदीक के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर जान बच ना सकी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज वरुण के काफी करीब थे। वरुण को वो महबूब स्टूडियो भी लेकर गये थे, जहां एक्टर एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। अचानक मनोज ने सीने में दर्द की शिकायत की और दिल का दौरा पड़ गया। मनोज को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वरुण खुद अपनी पूरी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे थे। पैपराजी फोटोग्राफर विरल भयानी ने वरुण और मनोज की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। नोट के मुताबिक, मनोज पूरी तरह स्वस्थ थे। उन्हें कोविड संबंधी कोई शिकायत भी नहीं थी। मनोज अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गये हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज लगभग 15 सालों से वरुण के साथ थे। वरुण के डेब्यू से पहले वो उनके पिता निर्देशक डेविड धवन के साथ हुआ करते थे।

वरुण की फिल्मों की बात करें तो 2022 में भेड़िया और जुग जुग जियो रिलीज होने वाली हैं। भेड़िया हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण शीर्षक किरदार में दिखेंगे। भेड़िया, दिनेश विजन की कम्पनी मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-थ्रिलर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत अमर कौशिक निर्देशित हिट फिल्म स्त्री के साथ हुई थी। इस कड़ी में दूसरी फिल्म रूही थी, जिसमें राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने लीड रोल्स निभाये थे। भेड़िया की कथा पटकथा नीरेन भट्ट ने लिखी है। फिल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी। पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी।

जुग जुग जियो रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी फीमेल लीड हैं। अनिल कपूर और नीतू कपूर वरुण के माता-पिता की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button