Jyotish

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जैगुआर ने भारत में अपनी 2021 XF सेडान की कीमत की घोषणा की…

लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी जैगुआर ने भारत में अपनी 2021 XF सेडान की कीमत की घोषणा कर दी है। बता दें, XF सेडान की कीमत 71.60 लाख रुपये से 76 लाख (एक्स-शोरूम) तय की गई है। जैगुआर 2021 XF सेडान के फेसलिफ्ट वर्जन को दो ट्रिम्स पेट्रोल और डीजल वर्जन के साथ R-Dynamic S में उतारा गया है, जो भारतीय बाजार में BMW 5 Series, Mercedes E-Class, Audi A6 और Volvo S90 को टक्कर देगी।

पेट्रोल इंजन

2021 Jaguar XF को 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो 247 bhp की पावर और 365 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह कार केवल 6.5 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करने में सक्षम है। बता दें, पेट्रोल इंजन के अलावा कंपनी ने इस कार के साथ एक BS6 डीजल इंजन भी पेश किया है। जिसे पहले सख्त उत्सर्जन मानदंडों के कारण बंद कर दिया गया था।

यह इंजन 201 bhp की पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। जैगुआर एक्सएफ डीजल सिर्फ 7.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, और यह 235 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से लैस है। यहां ध्यान देने वाली बात है, कि इस कार के डीजल वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। वहीं पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में ट्रांसमिशन के लिए आठ-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

लुक्स और फीचर्स

जहां तक ​​2021 जगुआर एक्सएफ के लुक्स और फीचर्स की बात है, तो टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता ने इसमें कई बदलाव किए हैं। बाहर से, ये बदलाव ग्रिल पर दिखाई देते हैं, जिसके चलते इस कार का आकार थोड़ा बड़ा हो गया है और इसे स्पोर्टी दिखाने के लिए क्रोम आउटलाइन दी गई हैं। इसके अलावा जे-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट यूनिट का एक नया सेट भी मिलता है। एलईडी टेल लाइट्स को भी नए ग्राफिक डिजाइन के साथ ट्वीक किया गया है ताकि यह स्लीक दिखे। वहीं बंपर में भी मामूली बदलाव किए गयए है जिसमें अब बड़े एयर इंटेक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services